चंद आज़ाद शेर

1.टूटकर चाहा था उन्हें पर मिला सिर्फ दर्द है
बे दर्द दुनिया वालों फिर न कहना हमें टूटने के लिये।
©लता तेजेश्वर 'रेणुका'
*******************************

2. पिरो सके तो, गले का हार बनालो मुझे
    मोती मोती तरसे तेरे स्पर्श को।
    ©लता तेजेश्वर 'रेणुका'
********************************

3.भूलजाओ मुझको इजाजत है तुम्हें
    नहीं भूलूँगी तुम्हें ये वादा है मेरा
    ©लता तेजेश्वर 'रेणुका'
**************************

4.वह एहसास अब भी है जो तुमने दिल में बसाये थे
   चाहती नहीं भूल जाऊँ जो सपने तुमने दिखलाये थे।
   ©लता तेजेश्वर 'रेणुका'
******************************

5. तुम्हें खोने से डरता है ये दिल
    कभी पास आकर बैठो और कहदो कि
    'तुमसे दूर जाने का इरादा नहीं।'
    ©लता तेजेश्वर 'रेणुका'
*******************************

6. तुम मेरे हो यह एहसास आज भी जिंदा है
    तुम समझते हो या नहीं तुम्हें सुनने का इंतज़ार है।
   ©लता तेजेश्वर 'रेणुका'
**********************************

7. तुझे खोने का ग़म है तुझसे मिलने की आशा है
    कभी तो पुकारेगा तू मुझे बस इसीका इंतज़ार है।
    ©लता तेजेश्वर 'रेणुका'
***********************************

8. दिल भी क्या चीज़ बनायी है खुदा ने
    दे दो तो साँस रुक जाती है,
    न दो तो जान निकल जाती है।
    ©लता तेजेश्वर 'रेणुका'
********************************

9. आसूँ भी क्या गजब दिया है ख़ुदा ने,
    निकल जाए तो सकूँ देती है,
    रुक जाए तो प्रलय बन जाती है,
    ©लता तेजेश्वर 'रेणुका'
********************************
    ‎
10.अगर मुझे एक मौका मिलता
     तो यकीन मानों मैं तुम्हें माँग लेती खुदा से..
    ©लता तेजेश्वर 'रेणुका'
********************************

11. सरहदें दिलों की न निभा पाये हमने
     जो पाया वह कभी चाहा नहीं था
     जो चाहा था वो कभी मिला नहीं
     ‎© लता तेजेश्वर 'रेणुका'
*****************************

12. समय से आगे मुझे चलना है
     दुनिया से आगे दुनिया बनाना है
    चलो दो कदम साथ मेरे हमदम
    जिंदगी से आगे दुनिया बसाना है।
   ‎© लता तेजेश्वर 'रेणुका'

Comments

Popular posts from this blog

ହେ ଜଗନ୍ନାଥ!

Someone Watching Me

नवदुर्गा